प्रशासन की रोक के बावजूद खुले में बिक रहे पटाखे

सहारनपुर : नगर में दुकानदारों के प्रशासन की रोक के बावजूद भी नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जमकर प

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 11:20 PM (IST)
प्रशासन की रोक के बावजूद खुले में बिक रहे पटाखे

सहारनपुर : नगर में दुकानदारों के प्रशासन की रोक के बावजूद भी नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जमकर पटाखे बेचे जा रहे है। जिससे हजारों लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। इस सबके बावजूद पुलिस प्रशासन आंखे मूंदे हुए है।

सहारनपुर और फरीदबाद में पटाखा फैक्ट्री में लगी भयावह आग के बाद भी स्थानीय प्रशासन नहीं चेत रहा है। पूर्व में सुरक्षा की दृष्टि से नगर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखे की बिक्री पर रोक लगाते हुए देवीकुंड मैदान में दुकानदारों को अपने स्टाल लगाने के आदेश एसडीएम8 ने दिए थे। लेकिन पुलिस की मिलीभगत के चलते सोमवार से ही नगर के मेन बाजार, नेचलगढ़, हनुमान चौक, रविदास मार्ग सहित अन्य भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में दुकानदार नगर के बीचों बीच पटाखे बेच रहे है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। एसडीएम राजेश कुमार सिंह ने कहा कि वह स्वयं बाजार का निरीक्षण करेंगे। अगर किसी भी भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र में पटाखों की दुकान लगी मिली तो संबधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर नगर और ग्रामीण क्षेत्र में पसरा अंधेरा

देवबंद : दीपावली के पर्व पर नगर एवं देहात क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति चरमराई होने के चलते लोगों में विद्युत निगम और प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी रोष बना हुआ है। भाजपा नेता पंकज त्यागी, प्रदीप कुमार, ग्रामीण संदीप शर्मा, कुलदीप कुमार आदि का का कहना है कि हर वर्ष की भांति विद्युत निगम दीपावली के पर्व पर ही विद्युत आपूर्ति ठप कर अपनी गंदी मानसिकता का दर्शाने काम करता है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों से दीपावली के पर्व पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुचारू रखे जाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी