सुरक्षा न हुई प्रदेश से पलायन करेंगे व्यापारी: गर्ग

By Edited By: Publish:Fri, 22 Aug 2014 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 22 Aug 2014 10:50 PM (IST)
सुरक्षा न हुई प्रदेश से पलायन करेंगे व्यापारी: गर्ग

सहारनपुर : दंगे के बाद पहली बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने सहारनपुर का दौरा किया। दंगे में मारे गए व्यापार मंडल के महानगर कोषाध्यक्ष हरीश कोचर के परिजनों को सांत्वना दी। अंबाला रोड के दंगा पीड़ित दुकानदारों से मिले। बाद में डीआईजी से मिलकर व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग डीआईजी एन रविंद्र से मिलकर कहा कि दंगे को हुए करीब एक माह हो चुका है। मगर दंगे में मारे गए उनके व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष हरीश कोचर के हत्यारों को अभी तक भी नहीं पकड़ा गया है। यही नहीं सहारनपुर मंडल में व्यापारियों के साथ लूट व हत्याओं के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रंगदारी की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। गत दिनों खतौली के व्यापारी सचिन अग्रवाल की दिनदहाड़े दुकान पर बैठने के दौरान गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। 24 जुलाई को बुढ़ाना में प्रवीण जैन की हत्या कर दी। कैराना में विनोद सिंघल की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। ऐसे ही अनेक मामले हैं जिनमें व्यापारियों को निशाना बनाया गया है। यही नहीं लूट लगातार जारी है। यदि इन घटनाओं का तुरंत खुलासा नहीं किया गया और व्यापारियों की सुरक्षा का व्यापक प्रबंध नहीं किया तो व्यापारियों को प्रदेश से पलायन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, प्रांतीय मंत्री संजीव वालिया, मंडल प्रभारी राजकुमार गाबा, जिलाध्यक्ष शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महानगर अध्यक्ष एमएम गोयल, महामंत्री अजय शर्मा, अरुण गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष गगन जैन, युवा महानगर अध्यक्ष जयवीर राणा, अंशुल जैन, नरेंद्र अग्रवाल, रवि सिंघल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी