टांडा तहसील के कर्मचारी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

टांडा तहसील के कर्मचारी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:11 AM (IST)
टांडा तहसील के कर्मचारी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले
टांडा तहसील के कर्मचारी समेत तीन कोरोना पॉजिटिव मिले

जागरण संवाददाता, रामपुर : जिले में कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक टांडा तहसील का कर्मचारी है। इसके अलावा सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में राधा सिनेमा के पीछे रामनाथ कालोनी की 50 वर्षीय महिला और शहर कोतवाली के पहाड़ी गेट उमर कालोनी का 25 वर्षीय युवक है। युवक और महिला तबीयत खराब होने पर निजी चिकित्सक के पास गए थे। चिकित्सक ने पहले कोरोना की जांच कराने को कहा था। इस पर दोनों की शुक्रवार को जिला अस्पताल में ट्र नेट मशीन से जांच की गई थी। शनिवार शाम दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसमें महिला सैंपलिग के बाद घर चली गई थी, जबकि युवक को स्वजन मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि आठ जुलाई को भेजे सैंपल की जांच रिपोर्ट में टांडा तहसील का एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है, जबकि 35 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। एक पहले से संक्रमित मरीज ठीक हो गया है। इसके अलावा ट्रू नेट मशीन से जांच के बाद पॉजिटिव मिली महिला को क्वारंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। युवक को उसके घर वाले विवेकानंद मुरादाबाद ले गए थे। महिला और युवक के परिवार और संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। उनके मुहल्लों को भी सील कर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। उधर, गुरुवार को मुख्य डाकघर के एक कर्मचारी की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य कर्मचारियों की सैंपलिग कराई जा रही है। शनिवार को भी जिला अस्पताल में कुछ कर्मचारियों की सैंपलिग कराई गई। डाकघर को सैनिटाइज कराया गया। इसके अलावा शहर कोतवाली में भी सैनिटाइज किया गया। रोडवेज कर्मचारियों की भी सैंपलिग कराई गई है। गौरतलब है कि जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 427 हो गई है। इनमें चार की मौत हो चुकी है, जबकि 366 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में सक्रिय मरीजों की संख्या 57 रह गई है।

chat bot
आपका साथी