शाहबाद-बिलारी मार्ग पर रोज लगता है घंटों जाम

जागरण संवाददाता, शाहबाद : राणा शुगर मिल का पेराई सत्र शुरु होते ही शाहबाद-बिलारी माग

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 08:34 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 08:34 PM (IST)
शाहबाद-बिलारी मार्ग पर रोज लगता है घंटों जाम
शाहबाद-बिलारी मार्ग पर रोज लगता है घंटों जाम

जागरण संवाददाता, शाहबाद : राणा शुगर मिल का पेराई सत्र शुरु होते ही शाहबाद-बिलारी मार्ग पर रोज जाम लगने लगा है। यहां आप घंटों जाम में फंस सकते हैं। ओवरलोड गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली यहा अक्सर जाम का सबब बनती हैं। इस संबंध में हर वर्ष अधिकारियों को अवगत कराया जाता है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। शुगर मिल ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए कोई बेहतर इन्तजाम नहीं किए हैं।अक्सर पुलिस को ही जाम खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है।

गन्ने की खेती किसान काफी करते हैं। बाकी शुगर मिल पर बाहर के सेंटरों से भी गन्ने की सप्लाई की जाती है। हर सीजन में 24 घंटे गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली मुख्यमार्ग तक खड़ी रहती हैं। मिल गेट के दोनों ओर कई किमी तक गन्ने से भरी ट्राली खड़ी रहती हैं। ट्रालियों से दोनों ओर निकला गन्ना आधी सड़क तक घेर लेता है।मार्ग के दोनों ओर से आने वाले वाहनों को निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।इससे निपटने के लिए शुगर मिल प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। शुगर मिल प्रशासन को चाहिए कि मिल गेट के दोनों ओर यार्ड की व्यवस्था की जाए।गन्ने से लदी ट्रालियों को सड़क से हटाकर खड़ा किया जाए। शुगर मिल का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। अक्सर मरीजों को लाने ले जाने वाली एंबुलेंस जाम का शिकार बन जाती हैं, जिसमें गंभीर स्थिति के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।पिछले दिनों भाकियू असली के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम शर्मा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप समस्या से निजात की मांग की थी।

chat bot
आपका साथी