प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से बनेंगे खेल मैदान: जैकी

रामपुर टोकियो ओलंपिक जागरूकता रैली शुक्रवार को बरेली से प्रारंभ होकर रामपुर पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 11:14 PM (IST)
प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से बनेंगे खेल मैदान: जैकी
प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा से बनेंगे खेल मैदान: जैकी

रामपुर : टोकियो ओलंपिक जागरूकता रैली शुक्रवार को बरेली से प्रारंभ होकर रामपुर पहुंची। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया। रैली में शामिल कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि रैली 51 जिलों से होकर गुजरेगी।

बमनपुरी स्थित शहीद-ए-आजम स्पोटर्स स्टेडियम में रैली के मुख्य अतिथि कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ.आनंदेश्वर पांडे का क्रीड़ा अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने बताया कि यह रैली प्रदेश के 51 जनपदों से होकर कुल 3625 किलोमीटर की दूरी तय करती हुई चार अगस्त को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जाकर संपन्न होगी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनरेगा के माध्यम से खेल मैदान तैयार कराए जाने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव डा.आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस दौरान जनपद के खेल विभाग, कल्याण विभाग एवं नेहरू युवा केंद्र के खिलाड़ियों ने काफी उत्साह के साथ रैली में शामिल लोगों का स्वागत किया। संचालन तृप्ति माहौर ने किया। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी जय सिंह, उपक्रीड़ा अधिकारी विवेक कुमार, माहे आलम, तुषार शर्मा, बलवीर सिंह, दिवाकर गौड़ मौजूद रहे।

उधर मिलक में कारागार एवं लोकसेवा प्रबंधन मंत्री श्री जैकी का खालसा ढाबे पर अपना दल एस के जिलाध्यक्ष घनवीर सिंह संधू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद उनका स्पोर्ट कार्यालय पर स्वागत हुआ। इसके बाद रामपुर पहुंचने पर पनबड़िया चौक मुजाहिद दूल्हा खान द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर अपना दल एस के जिला महासचिव मुहम्मद वकील ऐडवोकेट, शैलेश वर्मा, अहमद नबी सैफी, मुहम्मद सलमान, अशरफ अली, अब्दुल सबूर, मुहम्मद असजद, इफ्तिखार मंसूरी, रामपाल गंगवार, अभिषेक पटेल, फौजी साहब, प्रदीप कुमार गौतम, रवि कांत मिश्र, रतन कुमार गुप्ता, शरद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी