जलती डिबिया युवती के ऊपरी गिरी, मौत

जलती डिबिया युवती के ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव परचई निवासी भगवान दास की 1

By JagranEdited By: Publish:Fri, 01 Feb 2019 08:43 PM (IST) Updated:Fri, 01 Feb 2019 08:43 PM (IST)
जलती डिबिया युवती के ऊपरी गिरी, मौत
जलती डिबिया युवती के ऊपरी गिरी, मौत

सैदनगर : जलती डिबिया युवती के ऊपर गिरने से बुरी तरह झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

गांव परचई निवासी भगवान दास की 18 वर्षीय पुत्री ममता गुरुवार रात नौ बजे घर में काम कर रही थी। पास में ही डिबिया जल रही थी। अचानक डिबिया उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।उसकी चीख पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन घर ले गए। शुक्रवार शाम उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जासं

chat bot
आपका साथी