मास्क न पहनने पर वसूला दो हजार रुपये जुर्माना

मास्क न पहनने पर वसूला दो हजार रुपये जुर्माना

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:29 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:09 AM (IST)
मास्क न पहनने पर वसूला दो हजार रुपये जुर्माना
मास्क न पहनने पर वसूला दो हजार रुपये जुर्माना

बिलासपुर, जासं : तहसीलदार अशोक कुमार सिंह ने नगर में बिना मास्क लगाए घूम रहे व्यक्तियों के खिलाफ अभियान चला कर दो हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया है। चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति शासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रर्वाई की जाएगी। उन्होंने नायब तहसीलदार शरद सिंह व राजस्व एवं पालिका कर्मचारियों के साथ नगर में बुधवार की रात तथा गुरुवार को अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य चौराहा, केमरी तिराहा और अहरो तिराहे पर जो लोग बिना मास्क पहने जाते मिले, उनसे दो हजार रूपये का जुर्माना वसूला। साथ ही भविष्य में बिना मास्क के बाहर न निकलने की चेतावनी भी दी। इसके अलावा निर्धन व्यक्तियों को निश्शुल्क मास्क भी वितरण किए। कानूनगो नरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, विजय कुमार व मुहम्मद आरिफ आदि साथ रहे।

chat bot
आपका साथी