सड़क हादसे मे दो घायल

धमोरा शहजादनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी टायर फटने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 01:14 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 05:13 AM (IST)
सड़क हादसे मे दो घायल
सड़क हादसे मे दो घायल

धमोरा : शहजादनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी टायर फटने पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बरेली निवासी रजत अपने दोस्त श्याम सिंह के साथ किसी काम से रामपुर आया था। गुरुवार शाम को दोनों स्कूटी से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्गंनगला गांव के सामने अचानक स्कूटी का टायर फट गया। इससे स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना एंबुलेंस को दी। सूचना पर 108 एंबुलेंस चालक प्रदीप कुमार और ईएमटी राम सेवक ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी