साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा सोमवार

रामपुर: गर्मी का सितम बढ़ता ही चला जा रहा जहां जून के महीने में इस साल का अभी तक सबसे गर्म दिन रहने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jun 2018 10:58 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jun 2018 10:58 PM (IST)
साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा सोमवार
साल का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा सोमवार

रामपुर: गर्मी का सितम बढ़ता ही चला जा रहा जहां जून के महीने में इस साल का अभी तक सबसे गर्म दिन रहने के कारण लोगों का हाल बेहाल कर हो गया है। जहां सोमवार को शहर का अब तक का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य तापमान से तीन डिग्री तक ज्यादा रहने से लोगों का गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। कई दिनों से बारिश न होने से मौसम की नमी खत्म हो जाने के कारण दिन-रात के तापमान के कई खास फर्क नहीं पड़ रहा है।

जून महीने में गर्मी लोगों पर कहर की तरह बरसा रही है। पिछले सप्ताह गर्मी का प्रकोप दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रही है। सुबह 10 बजे के बाद से ही आसमान से आग बरसने लगती है, जिससे लोगों का घरों से निकलना दूभर कर दिया है। सोमवार को साल का सबसे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। दोपहर के समय सड़कों पर भीड़ कम होने के बाद भी वाहनों से निकलने वाली गर्मी से लोग तौबा कर रहे हैं। दन भर भीषण गर्मी के कारण शहर की सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आ रही है।

दोपहर के समय तापमान इतना बढ़ जाता है कि लोग गर्मी से बचाव के लिए तौलिया, रुमाल आदि से मुंह को ढककर चल रहे हैं। एक ओर जहां दिन में लू और तेज धूप ने परेशान किया है, वहीं शहर में बिजली कटौती लोगों को और मुसीबत में डाल रही है। रात के समय लोगों को सुकून नहीं मिल पा रहा है। लोग अपनी नींद भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं। उमस भरी गर्मी से राहत के लिए लोगों को कोई उपाय नहीं सूझ रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोगों को कई तरह की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी में अक्सर लोगों के शरीर में पानी की कमी बन जाती है, जिससे डायरिया जैसी बीमारी फैल रही हैं। जिला अस्पताल के साथ ही निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। ऐसे मरीजों में सबसे ज्यादा संख्या छोटे बच्चों की है।

chat bot
आपका साथी