झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव

आधी रात के बाद अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम में बढ़ा दी सिहरन कई स्थानों पर जलभरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 11:15 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:04 AM (IST)
झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव
झमाझम बारिश से शहर में हुआ जलभराव

आधी रात के बाद अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम में बढ़ा दी सिहरन

कई स्थानों पर जलभराव, लोगों को समस्या से दो चार होना पड़ा जागरण संवाददाता, रामपुर : गुरुवार को आधी रात के बाद अचानक हुई तेज बारिश ने मौसम में सिहरन बढ़ा दी। इस बारिश से नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे नगरवासियों को समस्या से दो चार होना पड़ा। वहीं शिवरात्रि के चलते मंदिर जाने वाले भक्तों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गुरुवार की रात में आसमान पर बादलों का कब्जा होने लगा था। आधिक रात होते-होते बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ कभी तेज तो कभी मद्धिम बारिश रात भर होती रही। दिन निकला तब भी बारिश का क्रम जारी था। दिन भर आसमान में गहराते बादलों ने सूर्य को निकलने का मौका ही नहीं दिया। बारिश के कारण तापमान भी लुढ़क कर न्यूनतम 14 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही नगर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या से भी राहगीरों को दो चार होना पड़ा। इस दौरान कचहरी गेट, राजद्वारा, पोस्ट ऑफिस के सामने, मिस्टन गंज, खारी कुआं, पुराना गंज, डिग्री कॉलेज रोड, पांच कब्र, किला पूर्वी गेट, बेरियान, पीला तालाब, खजान खां का कुआं, पुराना रोडवेज व राम रहीम पुल के नीचे बुरी तरह जलभराव हो गया। इससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। इधर बारिश से अचानक बढ़ी ठंड के कारण दिन में लोग गर्म कपड़ों में अपने आपको ढंक कर ही बाहर निकले।

chat bot
आपका साथी