बारिश में बदहाल हुआ बाजपुर मार्ग, हादसों का शिकार हो रहे राहगीर

जागरण संवाददाता स्वार बारिश के कारण रामपुर-बाजपुर मार्ग बदहाल हो गया है। जगह-जगह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 06:48 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:48 PM (IST)
बारिश में बदहाल हुआ बाजपुर मार्ग, हादसों का शिकार हो रहे राहगीर
बारिश में बदहाल हुआ बाजपुर मार्ग, हादसों का शिकार हो रहे राहगीर

जागरण संवाददाता, स्वार : बारिश के कारण रामपुर-बाजपुर मार्ग बदहाल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण दोपहिया वाहन हादसों का शिकार हो रहे हैं। तीन वर्षों से मार्ग की मरम्मत के नाम पर मात्र कागजी खानापूर्ति की जाती रही है। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तीन वर्ष पूर्व लोक निर्माण विभाग द्वारा रामपुर-बाजपुर व स्वार-बिलासपुर मार्ग का निर्माण करवाया गया था। इस पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन, ओवरलोड वाहनों के चलते मार्ग पर गड्ढे हो चुके हैं। बारिश से ये गड्ढे और गहरे हो गए हैं। नगर के अलावा समोदिया, खेमपुर, धनौरी चौराहा, नरपतनगर, शिकारपुर, बिजारखाता, खौद, मधुपुरा आदि गांवों के निकट बने ये गड्ढे राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। इसके बावजूद विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। एक सप्ताह के अंदर एक दर्जन से अधिक लोग गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग को अवगत कराकर मार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। विभाग को बरसात से पूर्व ही मार्ग की मरम्मत करानी चाहिए थी। लेकिन, ऐसा नहीं किया गया। जिसके चलते इसकी हालत बदतर हो गई है।

अतीक अहमद अंसारी मार्ग पर जगह जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। मार्ग की शीघ्र ही मरम्मत नहीं तो दिक्कत और बढ़ जाएगी, जिससे दोपाहिया वाहन स्वामियों को काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

इरफान हुसैन ओवरलोड वाहनों के चलने से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। अगर ओवरलोड़ वाहनों पर पाबंदी नहीं लगाई गई तो मार्ग की हालत दयनीय हो जाएगी। राजकुमार सैनी इस रोड़ पर चलने में लोगों को हादसों का शिकार होना पड़ता है। दोपाहिया वाहन स्वामी गिरकर घायल भी हो जाते हैं। शीघ्र मरम्मत कराई जाए।

अतहर फईम

chat bot
आपका साथी