पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल Rampur News

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 10:44 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 10:44 AM (IST)
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल Rampur News
पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने से बदमाश घायल Rampur News

रामपुर। रात में गश्त के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया। उसे पकड़ लिया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पकड़ा गया बदमाश बरेली जिले के थाना मीरगंज के सिधौली गांव का इमरान उर्फ झम्मन पुत्र इकबाल है, जो वर्तमान में रामपुर जिले के थाना शहजादनगर अंतर्गत जुठिया गांव में रह रहा था। गंज कोतवाल रामवीर सिंह ने बताया कि रविवार रात वह गश्त पर थे। उनके साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी थी। सैजनी नानकार बाईपास रोड पर मंडी की ओर से एक तेज रफ्तार बाइक आती दिखी। बाइक पर दो लोग थे। बाइक को रोकने का इशारा किया तो उन्होंने बाइक वापस मोड़ ली और भागने लगे। शक होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। बाइक सवार केसरपुर गांव की ओर मुड़ गए। वहां बाग के कच्चे रास्ते पर उनकी बाइक फिसल गई। पुलिस कर्मी जैसे ही उन्हें पकडऩे दौड़े तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस ने पेड़ो की आड़ लेकर जवाबी हमला किया। बदमाशों की ओर से दो गोलियां चलीं, जबकि पुलिस ने चार राउंड फायर किए। पुलिस की एक गोली बदमाश के पैर में लगी और वो जमीन पर गिर गया। उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को पकड़ लिया। मौके से तमंचा और बाइक मिली। पुलिस ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े बदमाश के आपराधिक इतिहास की जानकारी से पता चला कि वह गोवंशीय पशुओं का बड़ा तस्कर है। उसके खिलाफ 10 मुकदमों की जानकारी मिली है। ये मुकदमे बरेली और रामपुर के थानों में दर्ज हैं। 

chat bot
आपका साथी