सात डिग्री तापमान में कांपते लोगों को अलाव का सहारा

रामपुर पिछले कई दिनों से जिलेभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:11 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:11 AM (IST)
सात डिग्री तापमान में कांपते लोगों को अलाव का सहारा
सात डिग्री तापमान में कांपते लोगों को अलाव का सहारा

रामपुर : पिछले कई दिनों से जिलेभर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को भी सूर्य देव के पूरे दिन दर्शन नहीं हुए। इससे जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। ठंड के कारण लोग गर्म कपड़ों में भी ठिठुरते रहे। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव जलाकर हाथ सेके। न्यूनतम तापमान सात डिग्री और अधिकतम 14 रहा।

जिलेभर में पिछले कई दिनों से सूर्य देव के दर्शन न होने से ठंड का सितम कम नहीं हो रहा है। हाड़ कंपाती ठंड के कारण सुबह के समय जिन लोगों को बहुत जरूरी काम था, वह ही अपने आपको पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लपेटकर घरों से बाहर निकले। सड़कों पर जैकेट, मफलर, कैप, दस्तानों में भी लोग ठिठुरते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकान के आगे अलाव जलाकर हाथ सेके। इसके अलावा शहर में विभिन्न स्थानों पर प्रशासन के द्वारा ठंड के मददेनजर अलाव जलवाने के लिए लकड़ियों की व्यवस्था करा रखी है। रोडवेज, रेलवे स्टेशन, चौराहों आदि स्थानों पर सड़क किनारे जल रहे इन अलाव पर जाकर ई-रिक्शा चालक और उधर से गुजर रहे राहगीरों ने हाथ सेके। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। इसके साथ ही इन दिनों जगह-जगह मूंगफली के ठेलों पर मूंगफली भूनने के लिए भटिटया जल रही है। इन पर भी लोग हाथ सेकते नजर आए। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने घरों में हीटर, ब्लोअर आदि जलाकर हाथ सेके। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह और शाम होते ही शहर की सड़कें और बाजारों में चहल-पहल काफी कम रही।

chat bot
आपका साथी