बोर्ड के नहीं कुरआन के कानून को मानते हैं मुसलमान

बोर्ड के नहीं कुरआन के कानून को मानते हैं मुसलमान

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:53 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:53 PM (IST)
बोर्ड के नहीं कुरआन के कानून को मानते हैं मुसलमान
बोर्ड के नहीं कुरआन के कानून को मानते हैं मुसलमान

रामपुर : अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरहत अली खां ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड मुसलमानों को गुमराह करने का काम करता है। अयोध्या मामले पर बेतुका बयान देकर उसने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान बोर्ड के नहीं, बल्कि कुरआन के कानून को मानते हैं । अत: अयोध्या मसला भी समझौते से सुलझाया जा सकता है। कहा कि अब बोर्ड को अपना अस्तित्व खतरे में लग रहा है, यही कारण है कि मुस्लिमों पर अपना प्रभाव बनाए रखने के लिए ऐसे बेतुके बयान दिए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी