लूटपाट और मकान तोड़ने में सांसद आजम खां का करीबी गिरफ्तार

जागरण संवाददातारामपुर डूंगरपुर प्रकरण में सांसद आजम खां के एक और करीबी रानू खां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 05:48 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 05:48 PM (IST)
लूटपाट और मकान तोड़ने में सांसद आजम खां का करीबी गिरफ्तार
लूटपाट और मकान तोड़ने में सांसद आजम खां का करीबी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता,रामपुर : डूंगरपुर प्रकरण में सांसद आजम खां के एक और करीबी रानू खां को गंज कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस लाइन के पास स्थित डूंगरपुर बस्ती में सपा शासनकाल में आसरा कालोनी का निर्माण कराया गया था। उस समय सांसद आजम खां कैबिनेट मंत्री थे। जहां आसरा कालोनी बनाई गई, वहां पहले से कई लोगों के घर बने हुए थे। इन घरों को तोड़ दिया गया था। सपा सरकार जाने के बाद जिनके मकान तोड़े गए, उन लोगों ने गंज कोतवाली में करीब दर्जन भर मुकदमे दर्ज कराए थे। इन मुकदमों में पुलिस के अलावा सांसद के करीबियों को नामजद किया गया था। मुकदमों में मारपीट, फायरिग, लूटपाट, तोड़फोड़ और छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए गए। अब इन मुकदमों में पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू कर दी है। अब तक करीब छह लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

शुक्रवार को पुलिस ने मुहल्ला घेर पीपलवाला निवासी रानू उर्फ शाह नबी पुत्र बशीर खां को पहाड़ी गेट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर लूट के छह हजार रुपये बरामद हुए। गंज कोतवाली प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि डूंगरपुर प्रकरण में दर्ज सात मुकदमों में रानू नामजद था। वह फरार चल रहा था। अदालत ने पिछले दिनों उसके खिलाफ कुर्की का नोटिस जारी किया था। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी