लाखों रुपये का धान खेत में जलकर राख

लाखों रुपये का धान खेत में जलकर राख

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:41 PM (IST)
लाखों रुपये का धान खेत में जलकर राख
लाखों रुपये का धान खेत में जलकर राख

मिलक : धान की फसल काटकर खेत में एकत्र की गई। ढेर में आग लगने से लाखों रुपये की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित ने आग लगाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।

मोहम्मदपुर क्योरार गांव निवासी वेदराम राठौर के पांच बीघा खेत में धान की फसल की कटाई हुई थी। फसल को काटकर खेत में ढेर लगा दिया था। शनिवार की रात साढ़े आठ बजे उसे किसी ने फसल में आग लगने की सूचना दी। परिजनों समेत वह खेत पर पहुंचा। फसल का ढेर धू-धूकर जल रहा था। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि किसी की भी पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया। फसल पूरी तरह जलकर राख में बदल गई। खून पसीने और मेहनत से उगाई गई धान की फसल को जलता देख वेदराम और उसके परिवार के सदस्य चीत्कार मचाने लगे। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसने खेत में फसल का ढेर लगाया था, जिसे अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। आग से लाखों रुपये की फसल जलकर नष्ट हो गई।

chat bot
आपका साथी