पाकिस्तान को दें मुंह तोड़ जवाब : वीर सिंह

विश्व हिदू महासंघ ने सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों हिदू और सिखों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी और एक सिख की हत्या कर दी गई। इन सब घटनाओं से लोगों में रोष है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह राठौर ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह इन सभी घटनाओं का पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। इस मौके पर पर संजय गुप्ता संतोष सिंह चौहान रोशन लाल धर्मपाल सिंह तोमर श्रीपाल सिंह राम बिहारी सिंह जमना प्रसाद दिवाकर राकेश राठौर विष्णु सिंह रावत आकाश तोमर मनु यादव राजेंद्र सैनी मंगली राम बद्री सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jan 2020 06:11 AM (IST)
पाकिस्तान को दें मुंह तोड़ जवाब : वीर सिंह
पाकिस्तान को दें मुंह तोड़ जवाब : वीर सिंह

रामपुर : विश्व हिदू महासंघ ने सोमवार को डीएम को दिए ज्ञापन में कहा है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों हिदू और सिखों पर अत्याचार किए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन जैसी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। वर्तमान में पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर पत्थरबाजी और एक सिख की हत्या कर दी गई। इन सब घटनाओं से लोगों में रोष है। जिलाध्यक्ष वीर सिंह राठौर ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि वह इन सभी घटनाओं का पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दे। इस मौके पर पर संजय गुप्ता, संतोष सिंह चौहान, रोशन लाल, धर्मपाल सिंह तोमर, श्रीपाल सिंह, राम बिहारी सिंह, जमना प्रसाद दिवाकर, राकेश राठौर, विष्णु सिंह रावत, आकाश तोमर, मनु यादव, राजेंद्र सैनी, मंगली राम, बद्री सिंह यादव आदि मौजूद रहे। हमला करने वालों को दी जाए कड़ी सजा : अयान

रामपुर : भाजपा नेता एवं छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष अयान खान ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हुए हमले की निदा की। कहा पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचार को रोकने में नाकाम प्रधानमंत्री इमरान खां को इस पर शर्म आनी चाहिए। कहा भारत में सभी धर्मों के लोगों का सम्मान किया जाता है, लेकिन पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसकी जितनी निदा की जाए वह कम है। इस हमले को अंजाम देने वालों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी