फर्राटा में ¨पकी ने जीती बाजी

जागरण संवाददाता, रामपुर : क्रीड़ा भारती की ओर से सैदनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं की गईं। इनमें छात्राओं ने पूरे उत्साह संग भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मार्च पास्ट व ध्वजारोहण किया गया। सबसे पहले सौ मीटर की दौड़ हुई। इसमें ¨पकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी दूसरे तथा सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ रीनू ने जीती। खुशी द्वितीय तथा शीतल तृतीय रहीं। इसके बाद लंबी कूद हुई। इसमें भी छात्राओं ने पूरे दमखम से हिस्सा लिया। इसमें रीनू ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें अहल्या टीम ने बाजी मारी। वहीं खो-खो में लक्ष्मीबाई टीम, सती अनुसुइया टीम को हरा कर आगे रही। प्रांत प्रमुख बलवीर ¨सह, जितेंद्र, वर्षा गुप्ता, प्रीति व पूरन आदि उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jan 2019 07:14 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jan 2019 07:14 PM (IST)
फर्राटा में ¨पकी ने जीती बाजी
फर्राटा में ¨पकी ने जीती बाजी

जागरण संवाददाता, रामपुर : क्रीड़ा भारती की ओर से सैदनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं की गईं। इनमें छात्राओं ने पूरे उत्साह संग भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मार्च पास्ट व ध्वजारोहण किया गया। सबसे पहले सौ मीटर की दौड़ हुई। इसमें ¨पकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी दूसरे तथा सलोनी तीसरे स्थान पर रहीं। दो सौ मीटर की दौड़ रीनू ने जीती। खुशी द्वितीय तथा शीतल तृतीय रहीं। इसके बाद लंबी कूद हुई। इसमें भी छात्राओं ने पूरे दमखम से हिस्सा लिया। इसमें रीनू ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय तथा काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी प्रतियोगिता हुई, जिसमें अहल्या टीम ने बाजी मारी। वहीं खो-खो में लक्ष्मीबाई टीम, सती अनुसुइया टीम को हरा कर आगे रही। प्रांत प्रमुख बलवीर ¨सह, जितेंद्र, वर्षा गुप्ता, प्रीति व पूरन आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी