वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन

वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 10:58 PM (IST)
वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन
वाहन चालक यातायात नियमों का करें पालन

दढि़याल : त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायणपुर के महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक वाहन चालक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इससे वह स्वयं और दूसरे लोग सुरक्षित रह सकते हैं। वह त्रिवेणी चीनी मिल में यातायात सप्ताह अंतर्गत वाहनों पर रेडियम रिप्लेक्टर चिपकाते समय लोगों को संबोधित कर रहे थे। सहायक प्रबंधक जितेंद्र सिंह संद्धू ने कहा कि समय आ गया है। हर व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर लगभग दो सौ वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर चिपकाए गए। स्वार गन्ना सचिव वेदप्रकाश उपाध्याय, चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह, डीजीएम रविन्द्र सिंह, वित्त अधिकारी सुधीर कालरा, एजीएम गन्ना लवकुश चौहान, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक साहब सिंह सत्यार्थी, प्रशासनिक अधिकारी राजवीर सिंह चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी