बरामदे की छत का प्लास्तर गिरने से महिला कर्मी घायल

बरामदे की छत का प्लास्तर गिरने से महिला कर्मी घायल

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM (IST)
बरामदे की छत का प्लास्तर गिरने से महिला कर्मी घायल
बरामदे की छत का प्लास्तर गिरने से महिला कर्मी घायल

दढि़याल : कस्बा स्थित प्राथमिक विद्यालय में टीकाकरण के दौरान बरामदे की छत का प्लाटर गिर गया, जिससे महिला कर्मी घायल हो गई। घटना के बाद भगदड़ मच गई। घटना की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, लेकिन कोई नहीं पहुंचा।

बुधवार को दढि़याल मुस्तेहकम के मुहल्ला भरतपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरआई कार्यक्रम के अंतर्गत टीकाकरण चल रहा था। एएनएम मुमताज जहां, आंगनबाड़ी सावित्री देवी, सहायिका यशोदा देवी तथा आशा कार्यकर्ता पूनम देवी मौजूद थीं। टीकाकरण स्कूल के बरामदे में बैठकर कर रही थीं। दोपहर तीन बजे अचानक छत से प्लास्टर गिर गया, जिससे आशा कार्यकर्ता पूनम देवी घायल हो गईं। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी, परन्तु कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा।

एएनएम ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम सुबह नौ बजे से चार बजे तक चलाया गया, जिसमें चार महिलाओं तथा चार बच्चों को टीके लगाए गए।

chat bot
आपका साथी