जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान : फैसल

बिलासपुर (रामपुर) आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए जान भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM (IST)
जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान : फैसल
जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे किसान : फैसल

बिलासपुर (रामपुर) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए जान भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। गुरुवार को वह गांव पईपुरा में आयोजित चौपाल में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही जब भी मौका मिला जनपद की जनता ने समाज और देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। कहा कि सिख समाज अपनी स्थापना से ही समाज के प्रति त्याग की भावना के लिए जाना जाता है। जब भी समय पड़ा समाज ने अपना बलिदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मात्र अपना ही नहीं बल्कि अपने परिवार और बच्चों का बलिदान देकर एक मिसाल कायम की। रामपुर की इसी बलिदानी परंपरा को कायम रखते हुए सीएए आंदोलन में फैज खां और अब किसान आंदोलन में बाबा कश्मीर सिंह व नवरीत सिंह के प्राणों की आहुति रामपुर के इतिहास में सदैव याद रखी जाएगी। बोले हमें भी अगर अपने अधिकारों के लिए जान देने पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे। बोले जब तक तीनों कृषि कानूनों को सरकार वापस नहीं लेती, आंदोलन जारी रहेगा। यही इन लोगों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आम आदमी पार्टी अपने इस कदम के लिए सदैव वचनबद्ध एवं प्रयासरत रहेगी। चौपाल में जिलाध्यक्ष अंसार अहमद ने कहा कि चार वर्षों से गन्ने में मात्र दस रूपये की वृद्धि हुई। यह किसानों के प्रति अन्याय है। सरकार जबरन किसानों पर काला कृषि कानून लगा देना चाहती है। पिछले कुछ समय में ही डीजल एवं पेट्रोल के दामों में जो वृद्धि हुई है। कीटनाशक एवं बीज के दाम जिस प्रकार बढ़े हैं। उस आधार पर किसान को खेती का उचित मूल्य नहीं मिला है। चौपाल के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने शानू खां को जिला उपाध्यक्ष, पवनदीप सिंह को विधानसभा अध्यक्ष तथा हरप्रीत कौर को विधानसभा महिला विग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। बाद में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष समेत नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव नरेश गुप्ता, रय्यान खां, शावे•ा खां, सलमान फौजी, मु•ाककीर अली, नरगिस खां, ़फाय•ा बी, शाकिर हुसैन, सज्जन सिंह, जसपाल फौजी, महबूब जहां, शहना•ा मलिक, शाबान बी, स़गीर अहमद, शाहीन बी आदि मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी