डूडा कर्मचारियों पर लगाया 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

मिलक : प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा गरीब लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। योजना के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 11:06 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 11:06 PM (IST)
डूडा कर्मचारियों पर लगाया 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप
डूडा कर्मचारियों पर लगाया 20 हजार रिश्वत मांगने का आरोप

मिलक : प्रधानमंत्री आवास योजना द्वारा गरीब लोगों को आवास मुहैया कराए जा रहे हैं। योजना के लाभार्थियों को उनका सर्वे कराकर आवास के लिए चयनित किया जा रहा है। खाता कलां के लोगों ने एसडीएम मनोज श्रीवास्तव को पत्र लिखकर डूडा के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। एसडीएम को सौंपे पत्र में आरोप लगाया कि वार्ड के सदस्य अपने चहेते और करीब लोगों को सर्वे कराकर संपन्न अमीर लोगों को आवास दिलवा रहे हैं। डूडा विभाग के कर्मचारी, सर्वे करने वाले लोग वार्ड सदस्यों के साथ मिलकर 20 हजार धनराशि की उगाही कर रहे हैं। गरीब लोग 20 हजार रुपये नहीं दे पा रहे हैं। उन्हें आवास देने से वंचित किया जा रहा है। आरोप लगाया कि वार्ड मेम्बर, डूडा कर्मचारी, सर्वे कर्मचारी, तहसील के हल्का लेखपाल उनसे 20-20 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर भ्रष्ट कर्मचारियों और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र पर छंगा, कालू, अफजाल, चुन्नू, मोबीन जहां, आजाद, अनवर अली, रईसा आदि ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं। जासं

chat bot
आपका साथी