घरों के सामने जल भराव, कीचड़ से होकर निकल रहे लोग

रामपुर विकास नगर कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से कई गलियों में घरों के सामने नाली का गंदा पानी भरा है। इससे लोग कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। लोगों ने कई बार पालिका से समस्या के बारे में अवगत कराया लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 11:23 PM (IST)
घरों के सामने जल भराव, कीचड़ से होकर निकल रहे लोग
घरों के सामने जल भराव, कीचड़ से होकर निकल रहे लोग

रामपुर : विकास नगर कालोनी में जल निकासी की व्यवस्था न होने की वजह से कई गलियों में घरों के सामने नाली का गंदा पानी भरा है। इससे लोग कीचड़ से होकर निकलने को मजबूर हैं। लोगों ने कई बार पालिका से समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। लोगों ने शीघ्र जलभराव की समस्या दूर कराने की मांग की है।

आगापुर रोड स्थित मिठाई की दुकान के बराबर से विकास नगर कालोनी में जाने वाली गली काफी नीची है। इसके कारण इस गली का पानी आगापुर रोड पर भरे हुए नाले से टकराकर वापस गली में लौट आता है। इसके कारण बिन बरसात ही सड़क पर जलभराव रहता है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों को इधर से निकलने में काफी परेशानी होती है। इधर से गुजरते समय अक्सर दोपहिया वाहन सवार गंदे पानी में गिर जाते हैं। गली में हर समय गंदा पानी भरा रहता है। इसके कारण कालोनी में मच्छरों की भरमार है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कालोनी के लोग गली में जलभराव की समस्या को दूर कराने के लिए कई बार अधिकारियों से मांग कर चुके हैं। मगर अभी तक समस्या दूर नहीं हो सकी है। लोगों ने गली में जलभराव की समस्या को शीघ्र दूर कराने की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डा.विवेकानंद गंगवार ने बताया कि जलभराव की समस्या को दूर कराया जाएगा। विकास नगर में मिठाई की दुकान के बराबर वाली गली में काफी समय से गंदा पानी भरा हुआ है। इससे इधर से लोगों को गुजरने में काफी परेशानी होती है।

रानी। कालोनी के लोग नगर पालिका के अधिकारियों को गली में जलभराव के बारे में कई बार अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद समस्या दूर नहीं हो सकी है।

राम बाबू। गली में काफी समय से जलभराव और कीचड़ पसरी है। जलभराव से गुजरते समय अक्सर दोपहिया वाहन फिसलकर गिर जाते हैं। समस्या दूर कराएं।

शकुंतला। घरों के आगे गंदा पानी काफी समय से भरा हुआ है। बुजुर्ग और बच्चों को घर से बाहर जाने के लिए गंदे पानी से होकर गुजरने में काफी परेशानी होती है।

हीरालाल।

chat bot
आपका साथी