भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता रामपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी इस बार

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 05:12 AM (IST)
भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान
भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

जागरण संवाददाता, रामपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी इस बार सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को 70 गांव चिन्हित कर उनमें स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्ति का संकल्प भी दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुरसेना मंडल के ग्राम खौद एवं काशीपुर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण दूषित होता है एवं विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलती है। इसलिए आज हम सबको मिलकर यह संकल्प लेना है कि भविष्य में कभी भी प्लास्टिक एवं पॉलिथिन का उपयोग नहीं करेंगे। इसके अलावा दूसरों को भी प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन लोधी, मंडल प्रभारी जुगेश अरोड़ा, जिला मंत्री कपिल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष वीरपाल, रामपाल सैनी, बशीर अहमद, मान सिंह सैनी, चंद्रपाल, अजय सैनी, शुभम अरोड़ा, अशोक लोधी, प्रशांत अग्रवाल, दिव्यांशु चौहान आदि मौजूद रहे। उधर भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने ग्राम आगापुर में स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर श्रमदान किया। इसके अलावा ग्रामीणों को एक बार इस्तेमाल होने वाली प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए संकल्प एवं शपथ दिलाई। सैफनी : भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाए जा रहे सेवा सप्ताह के तहत शुक्रवार को ग्राम मझरा घाट के शिव मंदिर एवं चंद्रपुर कला में श्री दुर्गा माता के मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह, ब्लाक प्रमुख जगपाल सिंह यादव, नरेश कुमार शर्मा, राजवीर सिंह सैनी, हरकेश, ओम प्रकाश कश्यप, पप्पू कश्यप, रामरतन कश्यप आदि रहे।

chat bot
आपका साथी