हरिद्वार जा रहे बनारस के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, हाइवे पर जाम

हरिद्वार जा रहे बनारस के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हाइवे पर जाम

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Aug 2019 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 08 Aug 2019 06:21 AM (IST)
हरिद्वार जा रहे बनारस के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, हाइवे पर जाम
हरिद्वार जा रहे बनारस के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, हाइवे पर जाम

रामपुर : हरिद्वार जा रहे बनारस के यात्रियों से भरी बस हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हाईवे पर जाम लग गया। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। एक को ज्यादा चोट आई, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया है।

हादसा बुधवार रात नौ बजे शहजादनगर थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज पर हुई। बनारस से एक निजी बस हरिद्वार जा रही थी। बस में 50 यात्री थे। बस को बनारस के कछुआ रोड निवासी तीर्थ राज चला रहे थे। थाने के सामने बने ओवरब्रिज पर बस आगे चल रही ट्रैक्टर ट्राली में घुस गई। टक्कर होते ही बस में चीख पुकार मच गई। कई यात्री को चोटें आईं। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण आ गए। हादसे से हाइवे पर जाम लग गया। शहजादनगर थाना पुलिस भी पहुंच गई। यात्रियों को बाहर निकाला। एक यात्री को काफी चोट आई थी। पुलिस ने एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस देर से आने पर पुलिस ने अपनी जीप से गंभीर घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। शहजादनगर थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि हादसे में पनधारी यादव पुत्र बाबा बस के केबिन में सबसे आगे बैठे थे। उन्हें ज्यादा चोट आई है। बाकी यात्रियों को मामूली चोटें हैं।

chat bot
आपका साथी