भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बुधवार को ब्रह्मदत्त सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 10:27 PM (IST)
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

बिलासपुर : बुधवार को ब्रह्मदत्त सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सहकारी निर्माण संघ के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला उपाध्यक्ष चित्रक मित्तल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। इस सरकार में तमाम ऐसी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनसे गरीबों से लेकर मिडिल क्लास तक सभी को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचा है। अत: अधिक से अधिक लोगों से मिल कर उन्हें इस सबकी जानकारी दें। जागेश्वर दयाल दीक्षित, चेतन पारुथी, विशाल शर्मा, अनिल मदान, हेमंत यादव, प्रेम नरेश वाल्मीकि, महेंद्र पाल, गुरमीत सिंह भट्टी, देवेंद्र सिंह बाजवा, पंडित राममनोहर पाठक, अमन वर्मा, निरंजन बंसल, महेंद्र सागर व अशर्फी पाल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी