रामपुर में दीन दयाल की प्रतिमा लगने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे आजम खां

समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर के डॉ. अंबेडकर पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने का काफी विरोध कर रहे हैं।

By Dharmendra PandeyEdited By: Publish:Fri, 01 Sep 2017 11:20 AM (IST) Updated:Fri, 01 Sep 2017 11:35 AM (IST)
रामपुर में दीन दयाल की प्रतिमा लगने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे आजम खां
रामपुर में दीन दयाल की प्रतिमा लगने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे आजम खां

रामपुर (जेएनएन)। अखिलेश यादव सरकार में बेहद कद्दावर मंत्री रहे आजम खां ने अब रामपुर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। यहां के अंबेडकर पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगाने की तैयारी चल रही है।  

समाजवादी पार्टी के विधायक तथा पूर्व मंत्री आजम खां रामपुर के डॉ. अंबेडकर पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा लगाने का काफी विरोध कर रहे हैं। आजम खां ने साफ कहा है कि इस मामले में अगर मुझे रामपुर के जिलाधिकारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की जरूरत पड़ी तो शाीर्ष कोर्ट में जाएंगे। कल आजम खां जिलाधिकारी आवास के सामने उस स्थान पर पहुंचे, जहां प्रतिमा लगाने के लिए सड़क पर गड्ढा खोदा गया था और बाद में उसे पाट दिया गया। 

आजम खां ने यहां पत्रकारों से कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दे रखे हैं कि हाईवे से सौ मीटर दूरी तक कहीं भी कोई प्रतिमा नहीं लगाई जाएगी। इस स्थान पर तो इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्टे भी दे रखा है। यहां गेट बनाने पर भी स्टे है। प्रदेश में तब हमारी सरकार थी, हमने फौरन काम रुकवा दिया था। इसके बाद भी जिलाधिकारी ने यहां प्रतिमा लगाने के लिए सड़क खुदवा दी। डीएम अब कह रहे हैं कि उन्हे स्टे के बारे में जानकारी नहीं थी। ताज्जुब है कि जिलाधिकारी को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बारे में पता नहीं। यह आदेश केवल रामपुर के लिए नहीं, पूरे देश के लिए है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को लेकर हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। यहां पर गड्ढ़ा पाट देने से पाप कम नहीं हो जाते।

chat bot
आपका साथी