सेना पर विवादित बयान देने के बाद आजम खां ने अब ये कहा...

सेना पर आजम खां ने बुधवार को एक बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हो गया था, इसके बाद आज उन्होंने इस पर सफाई दी है।

By amal chowdhuryEdited By: Publish:Thu, 29 Jun 2017 09:05 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jun 2017 10:45 AM (IST)
सेना पर विवादित बयान देने के बाद आजम खां ने अब ये कहा...
सेना पर विवादित बयान देने के बाद आजम खां ने अब ये कहा...

रामपुर (जेएनएन)। सेना पर दिए विवादित बयान का वीडियो वायरल होने पर मचे बवाल के बाद समाजवादी पार्टी नेता आजम खां ने सफाई पेश की है। आजम ने बताया है कि उन्होंने कभी भी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा।

आजम खां ने कहा, 'मैंने कभी सेना का मनोबल नहीं तोड़ा। हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा की हथियार बंद महिलाओं के कृत्य के बारे में बयान दिया था। इसे बाद में भारतीय सेना को लेकर हमारे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया।'

भाजपा पर भी साधा था निशाना: सपा कार्यकर्ताओ की बैठक में सपा शासन के पूर्व मंत्री मोहम्म्द आजम खां ने सूबे की भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज बाकी नहीं रह गई है। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और वह बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: आजम खान का सेना पर विवादित बयान, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल

शर्तें रखी जा रही हैं: रामपुर के तोपखाना रोड पर अपने कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं को संबोधिक करते हुए आजम खां बोले की मौजूदा सरकार ने चुनाव के समय किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था पर अब जब किसानों के सामने शर्तें रखीं जा रहीं है।

यह भी पढ़ें: पति से तलाक लिए बिना धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम युवक से कर ली दूसरी शादी

chat bot
आपका साथी