अपराध संक्षेप

मुकदमे में आरोपित मुहल्ला सतूने संग गूजर टोला निवासी मौअज्जम को प्रानपुर रोड से गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:03 PM (IST)
अपराध संक्षेप
अपराध संक्षेप

बवाल का आरोपित गिरफ्तार

रामपुर : 21 दिसंबर 2019 को नगर में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में भीड़ सड़कों पर आ गई थी। हिसक प्रदर्शन किया था। पुलिस से मारपीट की थी। छह बाइक और पुलिस की जीप फूंक दी थी। गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में हजारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शहर कोतवाल रविद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुकदमे में आरोपित मुहल्ला सतूने संग गूजर टोला निवासी मौअज्जम को प्रानपुर रोड से गिरफ्तार किया है। उसे जेल भेज दिया है।

डोडा पाउडर के साथ दो पकड़े

रामपुर : शहर कोतवाली पुलिस ने डोडा पाउडर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों में मुहल्ला घेर मर्दान खां का आरिफ और जुबैर कुरैशी हैं। दोनों के कब्जे से 11 किलो डोडा पाउडर मिला है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, गंज कोतवाली पुलिस ने छह किलो डोडा पाउडर के साथ नई बस्ती नानकार के इंतेजार को गिरफतार किया है।

chat bot
आपका साथी