कलेक्ट्रेट और पुलिस कर्मियों समेत 250 की हुई सैंपलिग

रामपुर जिले में सरकारी कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:32 PM (IST)
कलेक्ट्रेट और पुलिस कर्मियों समेत 250 की हुई सैंपलिग
कलेक्ट्रेट और पुलिस कर्मियों समेत 250 की हुई सैंपलिग

रामपुर : जिले में सरकारी कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। ज्यादा से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों की सैंपलिग कराई जा रही है। शनिवार को जिला पंचायत कर्मचारियों और होमगार्ड कार्यालय के कर्मचारियों की सैंपलिग कराई गई। रविवार को कलक्ट्रेट कर्मचारियों समेत जिले भर से 250 लोगों के सैंपल लिए गए।

मिलक : नगर में रविवार को कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों की सैंपलिग कराई गई। इसके अलावा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और दवा विक्रेता के बेटों के संपर्क में आए लोगों की सेंपलिग कराई गई। दोनों विदेश से लौटे थे और उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। नगर में कोरोना के मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। जिन मोहल्लों में कोरोना के मरीज मिले हैं वहां आने और जाने वाले सभी रास्तों को प्रशासन द्वारा सील करा दिया गया है। रविवार को नगर पालिका के कर्मचारियों ने हाईवे नगर की गलियों आदि को सैनिटाइज किया। पीएचसी प्रभारी डॉक्टर मोहित रस्तोगी ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लोगों के सैंपल लिए जाने के आदेश मिले हैं।

chat bot
आपका साथी