पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

बिलासपुर : नगर पालिका प्रशासन द्वारा नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे अतिक्रमणकार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 09:57 PM (IST)
पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

बिलासपुर : नगर पालिका प्रशासन द्वारा नैनीताल रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर में बढ़ती जाम की समस्या के मद्देनजर मंगलवार सवेरे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रामेंद्र ¨सह यादव के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नैनीताल रोड पर खंड विकास कार्यालय के सामने अवैध रूप से किए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त किया गया। केमरी तिराहे पर भी जेसीबी मशीन की मदद से कब्जों को ध्वस्त किया। अभियान के दौरान दुकानों के आगे रखे सामान को हटवाया गया। सात खोखे उखाड़ दिए गए। अधिकतर ठेला स्वामी एवं फड़ स्वामियों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटा लिया था। ईओ ने बताया कि नगर में सरकारी भूमि एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए कब्जों को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों से कब्जों को स्वयं हटाने को कहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

नगर में नैनीताल रोड पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। ठेले वाले समस्या और बढ़ा देते हैं, इस कारण यहां रोज जाम लगता रहता है। क्षेत्रीय विधायक बलदेव औलख ने राज्यमंत्री बनने के बाद अफसरों की पहली बैठक में ही जाम की समस्या खत्म कराने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने की शुरूआत कर दी है। यहां पुलिया को भी चौड़ा करके बनाया जाएगा। इसके बाद जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।

chat bot
आपका साथी