धरने पर बैठीं जाहिदा सलाम

रामपुर। बिलासपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी जाहि

By Edited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 10:33 PM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 10:33 PM (IST)
धरने पर बैठीं जाहिदा सलाम

रामपुर। बिलासपुर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी जाहिदा सलाम अपने गांव में ही धरने पर बैठ गई। शाम तक चले धरने पर उन्होने कहा कि प्रशासन कैबिनेट मंत्री के हाथ की कठपुतली बना है। यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पंजाबनगर गांव में अपने आवास के पास धरने पर बैठीं। इस दौरान उन्होने कहा कि उनके पति ने आलियागंज के गरीबों के लिए आवाज उठाई और शांतिपूर्वक धरना दिया, लेकिन पुलिस प्रशासन ने मंत्री के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। झूठे आरोप लगाकर जेल भेज दिया। प्रशासन ने मनमानी की सारी हदें पार कर दी हैं। मंत्री के इशारे पर गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। जनता अब चुप नहीं बैठेगी। सपा के जुल्म के आगे जनता आवाज उठाएगी। वह खुद जेल जाने को तैयार हैं। अगर झूठे मुकदमे वापस नहीं हुए तो जन आंदोलन किया जाएगा। गरीबों के मकान तोड़े गए हैं और उन्हें पीटा गया है। इस दौरान नईम अख्तर, गौहर अली, रफत कलाम, अली अहमद, जमील, अनवार, महमूद, रिजवान, असलम, मोहम्मद तालिब, नूरजहां, आसिया, मीना, सबीना आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी