सेंट पॉल्स में लगी प्रदर्शनी, बच्चों ने जीता दिल

जागरण संवाददाता, रामपुर : सेंट पॉल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के ग‌र्ल्स ¨वग में आर्ट, क्राफ्ट एवं विज

By Edited By: Publish:Sun, 07 Feb 2016 07:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2016 07:16 PM (IST)
सेंट पॉल्स में लगी प्रदर्शनी, बच्चों ने जीता दिल

जागरण संवाददाता, रामपुर : सेंट पॉल्स सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के ग‌र्ल्स ¨वग में आर्ट, क्राफ्ट एवं विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र- छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल आकर्षण का केन्द्र रहे। इन मॉडल के जरिए छात्र-छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक शक्ति एवं कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनी में कक्षा एक से 11 तक के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडल शामिल थे, जिसमें अलमास द्वारा बनाई गई रंग-बिरंगी पतंगें, यश गुप्ता के प्लास्टिक स्पून से बने फ्लावर पोट, ओजस्विता का कच्चा घर-पक्का घर, निमिष ने सांप का बिल, एहतिशाम ने फ्रूट बैट्री, प्रियांश गुप्ता और निदा खान ने फायर अलार्म, मार्या ने जूट लैंप व जूट फ्रिल, यशी गुप्ता ने घर, मुनीजा ने पॉट मे¨कग, अक्शा तायबा व अनमता ने ऐतिहासिक स्थल गांधी समाधि, ताजमहल, सोफिया ने स्वचलित ¨वड मिल, तायबा नूर ने इलाहाबाद हाईकोर्ट, युसरा खान ने ग्रामीण अंचल, बिहार के एक मंदिर में मौसमी दास के बने मॉडल को लोगों ने खूब सराहा। लोगों ने बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडल की जमकर तारीफ की। इस मौके पर प्रशासक एवी दयाल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इसके जरिए बच्चों की प्रतिभा निखरती है। प्रधानाचार्य मनोज पाठक ने भी बच्चों के माडल की जमकर तारीफ की। इंचार्ज शरली खान एवं स्कूल स्टाफ ने भी बच्चों के बनाए मॉडल की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी