महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी ब्रिग्रेड की रैली

जागरण संवाददाता, रामपुर: अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड ने महंगाई के खिलाफ रैली निकाल नारेबाजी की।

By Edited By: Publish:Sun, 09 Aug 2015 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2015 09:38 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी ब्रिग्रेड की रैली

जागरण संवाददाता, रामपुर: अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड ने महंगाई के खिलाफ रैली निकाल नारेबाजी की। केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

शहर के मुहल्ला मजार चुपशह मियां में राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ता एकत्र हुए। उन्होंने दिनोंदिन बढ़ रही महंगाई को लेकर चर्चा की। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष सैयद विक्की मियां ने कहा कि महंगाई ने गरीब आदमी की कमर तोड़ दी है। दिन भर मेहनत करने के बाद भी उसे भर पेट खाना नहीं मिल पा रहा है। खासकर दालें और सब्जी के दाम आसमान छू रहे हैं। मेहनत मजदूरी कर लोग सब्जी तक नहीं ले पा रहे हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई कम करने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हो सका। इससे जनता परेशान है। बाद में उन्होंने पार्टी के झंडे लेकर रैली निकाली और भाजपा की केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवा कई गलियों में घूमे और नारेबाजी की।

इस दौरान सऊद खां, अमान खां, सुहेल खां, समी खां, उमैर अहमद, फारूख खां, काशिफ खां, नसीम, सैयद नोमान मियां, अभिषेक चौहान, एमन खां, अराफात खां आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी