स्वार रोड पर हटाया अतिक्रमण

रामपुर। सड़क की जद में आए पांच मकान और चार दकानों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला। इस दौरान लोगों की पुलि

By Edited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM (IST)
स्वार रोड पर हटाया अतिक्रमण

रामपुर। सड़क की जद में आए पांच मकान और चार दकानों पर शुक्रवार को बुलडोजर चला। इस दौरान लोगों की पुलिस से नोकझोक भी हुई।

स्वार रोड पर बाब ए इल्म के पास से हजरतपुर को जाने वाला मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए काम शुरू होने वाला है। इसलिए सड़क की हद को खाली कराया जा रहा है, जिस पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। तहसील सदर प्रशासन ने नापतौल कर लोगों को चेतावनी दी थी। गुरुवार को भी उपजिलाधिकारी सदर मदन सिंह गब्र्याल और तहसीलदार अमित भारतीय मौके पर गए थे। उन्होंने लोगों को सामान हटाने की चेतावनी दी थी। कुछ प्लाटों की बाउंड्री का निर्माण भी रोक दिया गया था। साथ ही सड़क की जद में आ रहे निर्माण को भी हटाने की हिदायत दी थी। शुक्रवार को तहसीलदार कानूनगो, लेखपाल और पुलिस बल के साथ फिर पहुंच गए और नापतौल कर कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान पांच मकान सड़क की हद में आ रहे थे, जिन्हें तोड़ दिया गया। चार दुकानों का निर्माण भी हटा दिया गया। इस दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने सामान और निर्माण हटाने की मोहलत भी मांगी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी। इसलिए अब समय देने की गुंजाइश नहीं है। सड़क चौड़ी कर बिजली के खंभे भी लगाए जाना हैं।

chat bot
आपका साथी