घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

रामपुर। केमरी क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पर मां की आंख

By Edited By: Publish:Thu, 20 Nov 2014 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 20 Nov 2014 11:40 PM (IST)
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

रामपुर। केमरी क्षेत्र में घर में घुसकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख पर मां की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने धमकाया और तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण घर के अंदर सोया हुआ था जबकि उसकी पुत्री अपनी मां पास चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि बुधवार रात बारह बजे गांव का युवक महावीर सिंह गंगवार दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसने सोते समय किशोरी का दबोच लिया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसकी मां की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। बाद में वह तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। शोर शराबे पर पड़ोसी आ गए और भीड़ लग गई। युवक को तलाश किया गया पर वह हाथ नहीं आ सका। मामले में किशोरी के पिता ने महावीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस ने किशोरी को महिला पुलिस की अभिरक्षा में डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी