गांवों में भ्रमण कर लोगों को करें जागरूक

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 11:26 PM (IST)
गांवों में भ्रमण कर लोगों को करें जागरूक

रामपुर । पतंजलि योग समिति के जिला कार्यालय पर रविवार को कार्यकताओं की बैठक हुई, जिसमे सभी ने ग्रामीण क्षेत्रों में योग और आयुर्वेद चिकित्सा के प्रचार को गति देने पर विचार किया गया।

इस अवसर पर डॉ. पदम नारायण मेहरा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा के द्वारा कई असाध्य रोगों का इलाज संभव है, लेकिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। आयुर्वेद चिकित्सा के साथ योग को शामिल करने से लाभ कई गुना तेजी से होने लगते हैं। गंभीर रोग भी धीरे- धीरे ठीक होने लगते हैं। कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी प्रचार की ज्यादा आवश्यकता है। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए समिति का हर कार्यकर्ता समर्पित है। इसी क्रम में गांवों में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें योगासन, प्राणायाम और आयुर्वेद से संबंधित अनेक जानकारी दी जाएंगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को गांवों में ज्यादा से ज्यादा भ्रमण करने को कहा। इस अवसर पर डॉ. नीरज श्रीवास्तव, डॉ. सुरेन्द्र मोहन सक्सेना, भीकम सिंह यादव, रविन्द्र कपूर, रवि मेहरा, मनीष मेहरा, हेमंत रस्तोगी, रेनू यादव, सुंदरम यादव आदि ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी