सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव का जन्मदिन

By Edited By: Publish:Wed, 20 Aug 2014 09:55 PM (IST) Updated:Wed, 20 Aug 2014 09:55 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया राजीव का जन्मदिन

रामपुर । सीआरपीएफ में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का जन्मदिन सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जवानों को एकजुट रहने का संदेश दिया गया।

सभी अधिकारी व जवान सुबह दस बजे ग्रुप केंद्र के प्रशासनिक भवन पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक चंद्र भूषण ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि जवानों को मित्रवत एकजुट रहना होगा। उन्होंने सद्भावना दिवस के महत्व के बारे में बताया और किसी प्रकार का भेदभाव किए बिना प्रत्येक विवाद को संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ दिलवाई। कहा कि देश का हित सर्वोपरि है। उन्होंने सभी जवानों को देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने को कहा। सभी जवानों ने देश में सद्भावना कायम रखने के लिए एक स्वर में आवाज बुलंद की। इस अवसर पर उप कमांडेंट सुनीत कुमार, सहायक कमांडेंट बीके मीणा, शैलेन्द्र खनका, परमेश्वर झा समेत तमाम अधिकारी व जवान उपस्थित रहे।

उधर कांग्रेस कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह और शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने उनके जन्मदिन पर प्रकाश डाला। कहा कि वह हरित क्रांति के जनक थे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्र्यापण भी किया।

कार्यक्रम में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित, एसके अग्रवाल, महेन्द्र सक्सैना, अली अब्बास, खालिद खां, शकील खां, राजकुमार, रमेश प्रभाकर, सिफत अली खां, जब्बार खां, अदील मियां, अफ्फाद खां, अंकुश अग्रवाल, इरफान आदि शामिल रहे। युवक कांग्रेस कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया, जहां पूर्व जिलाध्यक्ष सचिन त्रिवेदी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत की परिकल्पना के जनक थे।

इस अवसर पर कुमार एकलव्य, आमिर कुरैशी, सोनी खां, क्रांति दीक्षित, फैसल तुर्की, शहजादे अली आदि शामिल रहे।

शफी अहमद

chat bot
आपका साथी