पूर्णाहुति में सामाजिक बुराई दूर करने का आह्वान

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 11:35 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 11:35 PM (IST)
पूर्णाहुति में सामाजिक बुराई  दूर करने का आह्वान

रामपुर। बाबा लक्ष्मण दास की समाधि में बुधवार को यज्ञ पूजन किया गया, जिसमें यजमानों ने आहुतियां देकर समाज में फैली बुराइयों के अंत को प्रार्थना की। इस दौरान हुए भजनों के कार्यक्रम में पुष्प वर्षा करते हुए लोग खूब झूमे।

बाबा की समाधि पर माथा टेककर और प्रार्थना करने के बाद पूजन शुरू किया गया। पंडित विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा ने वैदिक मंत्रों का जाप करके पूजन करवाया। यज्ञ में यजमानों ने आहुतियां दी और ईश्वरीय ध्यान किया। पूर्णाहुति में सभी ने खड़े होकर आहुति अर्पित की। बाद में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर पंडित श्री मिश्रा ने प्रकृति के संरक्षण को जागरूक किया। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण, साफ सफाई, प्रदूषण न फैलाने को कहा। साथ ही समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया। कहा कि आध्यात्मिक चेतना जागृत होने का सही अर्थ तभी है जब हमारे कर्मो में उसका प्रत्यक्ष प्रभाव देखने को मिले। ज्ञान को हाथों में उतारकर कर्म करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है। गोमती देवी मिश्रा, पंडित ईज्य पाठक, अनिल अग्रवाल, मिथलेश चौरसिया, डा. अजय अग्रवाल, रामौतार शर्मा, सीता देवी, सुनील कुमार, वंदना, उमा अरोरा, सुनीता सिंघल, वेद प्रकाश वर्मा, विजय सिंघल, प्रदीप, मधु, आशा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी