कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायबरेली : उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की शनिवार को गोरा बाजार स्ि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Feb 2018 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 03 Feb 2018 11:59 PM (IST)
कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

रायबरेली : उत्तर प्रदेश औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कर्मचारी संघ की शनिवार को गोरा बाजार स्थित संस्थान परिसर में बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द ही मांगों पर निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे।

संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र ¨सह ने कहा कि अनुदेशक लगातार दस साल से काम कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें स्थाई नहीं किया जा रहा है। यही नहीं, अनुदेशक से कार्यदेशक के पद रिक्त होते हुए भी पदोन्नति नहीं की गई। 24 साल से प्रथम पदोन्नति का इंतजार किया जा रहा है। मंत्री सीएम श्रीवास्तव ने कहा कि समस्याओं को लेकर सरकार की बेरुखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 15 से 17 फरवरी तक काला फीता बांधकर काम किया जाएगा। 19 से 21 तक गेट मी¨टग, 23 को एक दिवसीय धरना और आठ मार्च को निदेशालय पर धरना-प्रदर्शन और घेराव किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी