सड़क हादसे में तीन लोग घायल

रायबरेली : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:15 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 01:15 AM (IST)
सड़क हादसे में तीन लोग घायल
सड़क हादसे में तीन लोग घायल

रायबरेली : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने पर स्थानीय सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

एक घटना महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के दशवतपुर गांव के पास स्थित सकरी पुलिया पर हुई। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खेखरवा गांव निवासी अशोक कुमार बाइक से अपनी पत्नी विजय कुमारी को लेकर दशवतपुर गांव जा रहे थे। तभी पुलिया पर अचानक एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया है। दूसरी घटना डीह थाना क्षेत्र में हुई। क्षेत्र के पूरे बादल मजरे कमालपुर बड़ैला निवासी मुकेश सोमवार को डीह कस्बे से परचून का सामान खरीद कर साइकिल से अपने घर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भी सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी