अटल जी को काव्यांजलि के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

सरेनी (रायबरेली) : भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्य तिथि पर शह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 12:38 AM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 12:38 AM (IST)
अटल जी को काव्यांजलि के माध्यम से दी श्रद्धांजलि
अटल जी को काव्यांजलि के माध्यम से दी श्रद्धांजलि

सरेनी (रायबरेली) : भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मासिक पुण्य तिथि पर शहीद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरेनी में काव्यांजलि समारोह पूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

काव्यांजलि समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक धीरेंद्र बहादुर ¨सह ने अटल जी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये व लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस धरती पर अटल जैसी शख्सियत न तो पैदा हुयी है और न ही होगी। इस युग में भी उनके निर्णय अटल रहते थे। वे शत्रु को भी मित्र मानते थे। पूरे देश में ही नही विश्व में इनके निधन पर शोक मनाया गया। काव्यांजलि का शुभारम्भ महादेव महर्षि की वाणी वंदना से हुआ इसके उपरांत ओज के कवि अमन दीप ने अपनी रचना के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को काव्य श्रद्धांजलि अर्पित की इसके अलावा कवि महादेव ¨सह, उदय राज ¨सह, घनश्याम, शिवमोहन तिवारी (शिवम), प्रेमचन्द्र श्रीवास्तव (लखनापुरी) आदि ने कविता पाठ के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस अवसर पर सुरेश बहादुर ¨सह, विनोद शुक्ला, अगम ¨सह, रामू ¨सह, मो हनीफ, पुष्पराज ¨सह, बचोले ¨सह, दीपू ¨सह, शिवमंगल ¨सह, अतुल ¨सह, उदय शंकर त्रिवेदी आदि मौजूद रहे समारोह के संयोजक बृजेश ¨सह ने अध्यक्षता व संचालन भाजपा नेता सुशील शुक्ला ने किया।

chat bot
आपका साथी