जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधे सात जोड़े

लालगंज (रायबरेली) श्रीदोसर वैश्य आदर्श सामूहिक विवाह उत्सव में सात जोड़ों को धूमधाम से वि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Mar 2019 11:49 PM (IST) Updated:Thu, 14 Mar 2019 11:49 PM (IST)
जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधे सात जोड़े
जन्म-जन्मांतर के बंधन में बंधे सात जोड़े

लालगंज (रायबरेली) : श्रीदोसर वैश्य आदर्श सामूहिक विवाह उत्सव में सात जोड़ों को धूमधाम से विवाह हुआ। इस दौरान बारातियों का जोरदार स्वागत किया गया।

गुरुवार को सेठ शिव दुलारे शाह मंदिर मे दहेजरहित दसवें विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे काशी धर्मशाला से बारात निकली और लालगंज नगर के मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद कार्यक्रम स्थल पहुंची। नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू गुप्ता समेत लक्ष्मी शंकर गुप्ता, पीके गुप्ता, वंशी गुप्ता, शिवम, राधे गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता आदि ने बारातियों का स्वागत किया। धार्मिक रीति रिवाजों के साथ सभी सात जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। नगर के समाजसेवियों के सहयोग से सभी को गृहस्थी का सामान उपहार में दिया गया। इस मौके पर केसी गुप्ता, हनुमान प्रसाद, देवी प्रसाद, लक्ष्मी शंकर, कृपा शंकर, दिनेश गुप्ता, मिन्नी गुप्ता, बबलू, दीपचंद्र, सूर्य कुमार खन्ना आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ विवाह

पखरौली निवासिनी रामादेवी का पुरवा, उन्नाव के अनिल गुप्ता से विवाह हुआ। इसी तरह फरीदपुर, बिदकी की लक्ष्मी का रामादेवी कानपुर के विशाल, रायबरेली की अंजली का कानपुर के रामबाबू गुप्ता, हुसेनगंज की प्रीती का उन्नाव के ओमजी, सरायं आंबा फतेहपुर की सुमन का पक्का तालाब फतेहपुर के अनिल, फतेहपुर की रेखा का अंकित, बांगरमऊ उन्नाव की आकांक्षा का संजय के साथ पूरे विधिविधान से विवाह हुआ।

chat bot
आपका साथी