रेलकोच फैक्ट्री में आंदोलन के बीच उत्पादन भी तेज

लालगंज (रायबरेली) निगमीकरण की आशंका से सहमे रेलकोच कर्मचारी लंबे अरसे से आंदोलित हैं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jan 2020 11:45 PM (IST)
रेलकोच फैक्ट्री में आंदोलन के बीच उत्पादन भी तेज
रेलकोच फैक्ट्री में आंदोलन के बीच उत्पादन भी तेज

लालगंज (रायबरेली) : निगमीकरण की आशंका से सहमे रेलकोच कर्मचारी लंबे अरसे से आंदोलित हैं। लेकिन, इसका असर उन्होंने उत्पादन पर नहीं पड़ने दिया है। इस वित्तीय वर्ष में बीते वर्ष के सापेक्ष दोगुना डिब्बों का निर्माण हुआ है, जबकि अभी वित्तीय वर्ष के तीन माह शेष हैं।

आधुनिक रेलकोच कारखाना में निगमीकरण के विरोध में कर्मचारी एकजुट हैं। गेट मीटिग से लेकर देश की राजधानी तक धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। अपने हक और हित के लिए वो हर मुमकिन कोशिश करने में लगे हैं। लेकिन, इस दौरान उन्होंने अपने कर्तव्य को नहीं भूले। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में पिछले वित्तीय वर्ष की अपेक्षा इस बार लगभग हर माह उत्पादन बढ़ा है। अप्रैल से दिसंबर तक में कारखाने में 1402 डिब्बों का निर्माण हुआ है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में जहां 711 डिब्बे बने थे। वहीं पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में 1425 डिब्बों का निर्माण हुआ था। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 2100 से अधिक डिब्बा निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। जिसके चलते अप्रैल माह से ही कारखाना प्रशासन पर प्रति माह अधिक डिब्बा उत्पादन का दबाव था। वहीं दूसरी ओर निगमीकरण को लेकर कर्मचारियों का आंदोलन। बावजूद इसके कारखाने के उत्पादन में गति आती गई। ऐसे बढ़ा उत्पादन का क्रम

वर्ष 2019 कर्मचारी ही नहीं फैक्ट्री के लिए काफी कठिन घड़ी रही। कर्मचारी आंदोलित थे, ऐसे उत्पादन को लेकर संशय बना हुआ था। इन सबको दरकिनार कर कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से काम किया। परिणाम भी सुखद और फैक्ट्री हित में आया। अप्रैल माह में 129, मई में 134, जून में 149, जुलाई में 142, अगस्त में 129, सितंबर में 166, अक्टूबर में 175 और नवंबर में 158 डिब्बे बनाए गए थे। वहीं दिसंबर माह में सभी महीनों का रिकार्ड तोड़ते हुए 220 डिब्बों का निर्माण किया गया है।

कोट

आधुनिक तकनीकी से लैस कारखाना वर्तमान गतिशीलता के साथ वित्तीय वर्ष 2019-20 का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। सबकी मेहनत से ही यह संभव हुआ है।

-विनय मोहन श्रीवास्तव, महाप्रबंधक एमसीएफ

chat bot
आपका साथी