1500 घरों-दुकानों में पूरी रात रहा अंधेरा

रायबरेली : शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र में रविवार की रात अचानक एक फीडर का पैनल बॉक्स

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 01:21 AM (IST)
1500 घरों-दुकानों में पूरी रात रहा अंधेरा
1500 घरों-दुकानों में पूरी रात रहा अंधेरा

रायबरेली : शहर के तेलियाकोट उपकेंद्र में रविवार की रात अचानक एक फीडर का पैनल बॉक्स दग गया। इससे करीब 1500 घरों और दुकानों में पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह पैनल बॉक्स बदलकर आपूर्ति बहाल की जा सकी।

उपकेंद्र के टाउन सेकेंड से सुपर मार्केट, गुरु नानक नगर, घंटाघर, रेलवे स्टेशन समेत अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति की जाती है। देर रात उपकेंद्र के कंट्रोल रूम में लगा इस फीडर का पैनल बॉक्स अचानक दग गया। बॉक्स में जोरदार धमाके से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना अभियंताओं को दी गई। अभियंता मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक तो उपकेंद्र के सभी फीडर बंद रखे गए। पड़ताल के बाद टाउन सेकेंड को छोड़ कर अन्य फीडरों की आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन खराब पैनल को ठीक नहीं किया जा सका। सुबह छह बजे तक सिर्फ पैनल बॉक्स के दगने की वजह ही खोजी जाती रही। इसके बाद मरम्मत का काम शुरू हुआ। इस दौरान प्रभावित मोहल्ले के करीब 1500 उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल सकी। अवर अभियंता हेमंत मिश्र ने बताया कि पैनल बॉक्स में खराबी आई थी। जिसे ठीक कर लिया गया है।

chat bot
आपका साथी