प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया शूट-मौत

बछरावां थाना क्षेत्र के गजियापुर गांव का मामला। जयमाल के बाद प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली। खुद को भी शूट कर लिया।

By Anurag GuptaEdited By: Publish:Wed, 13 Mar 2019 08:58 AM (IST) Updated:Wed, 13 Mar 2019 08:58 AM (IST)
प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया शूट-मौत
प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख प्रेमी ने मारी गोली, खुद को भी किया शूट-मौत

रायबरेली, जेएनएन। जिले में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। बीती रात यानी मंगलवार को एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी में अचानक पहुंच गया। दो साल प्रेम प्रेसंग के बाद प्रेमिका को किसी और युवक की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो उठा। मौके पर ही दुल्हन को गोली मार दी। इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। 

प्रेमिका की शादी में पहुंचा प्रेमी 
मामला बछरावां थाना क्षेत्र के बछरावा मौरावा मार्ग पर स्थित गजियापुर गांव का है। यहां मंगलवार को पुत्तीलाल के बेटी 22 वर्षीय पुत्री आशा की शादी कुशहरी नवाबगंज उन्नाव से हो रहा थी। इसी बीच प्रेमी बृजेंद्र (25 वर्ष) पुत्र जागेश्वर मौके पर पहुंच गया। प्रेमिका को किसी और की दुल्हन बनी देख आग बबुला हो गया। जयमाल के बाद ग्रुप फोटो का कार्यक्रम चल रहा था। तभी प्रेमी ने डबल बैरल बंदूक से प्रेमी को गोली मार दी। इसके बाद लोगों को आगाह कराते हुए बंदूक की नाल अपने गले पर रखकर खुद को भी गोली मार ली। आननफानन में दोनों को जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। 

2 साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग 
ग्रामीणों के मुताबिक, लगभग 2 साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के पिता पुत्ती लाल ने बताया कि उसको प्रेम प्रसंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है। 

क्या कहना है पुलिस का ?
एसपी सुनील सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग वारदात की वजह बतायी जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल स्थिति पूरे नियंत्रण में है।

chat bot
आपका साथी