दाल में गिरी छिपकली, सात बीमार

भोजन बनाते समय बर्तन को ना ढकने की वजह से दाल में छिपकली गिर गई। जिसकी वजह से भोजन विषाक्त हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM (IST)
दाल में गिरी छिपकली, सात बीमार
दाल में गिरी छिपकली, सात बीमार

रायबरेली : गुरुवार की रात दाल में छिपकली गिर गई। खाना खाने के बाद सात लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इलाज से सेहत में सुधार होने पर उन्हें घर भी भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गंगश्री गांव में बृहस्पतिवार की शाम रामनरेश के यहां खैरहना सूची से तीन मेहमान आए हुए थे। शाम को घर पर भोजन बना। भोजन बनाते समय बर्तन को ना ढकने की वजह से दाल में छिपकली गिर गई। जिसकी वजह से भोजन विषाक्त हो गया। इस बात को घरवाले जान न पाए। वही दाल भोजन के साथ सभी लोगों में परोस दी गई। विषाक्त भोजन खाने की वजह से नरेश, दीपांशु, राजू, खुशी, खुशबू, धीरज कुमार, और रमेश कुमार की हालत बिगड़ गई। इसका कारण तलाशा गया तो पता चला कि दाल में छिपकली मृत मिली। सीएचसी में सभी लोगों का इलाज हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी यादव ने बताया कि विषाक्त भोजन करने की वजह से इन सभी को तबीयत खराब हुई थी। खतरे की कोई बात नहीं है। सारे लोग स्वस्थ हैं।

chat bot
आपका साथी