रोवर्स रेंजर्स को दी यातायात नियमों की जानकारी

रायबरेली : स्काउट भवन में मंगलवार को रोवर्स रेंजर्स को यातायात नियमों की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 11:54 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 11:54 PM (IST)
रोवर्स रेंजर्स को दी यातायात नियमों की जानकारी
रोवर्स रेंजर्स को दी यातायात नियमों की जानकारी

रायबरेली : स्काउट भवन में मंगलवार को रोवर्स रेंजर्स को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही इन नियमों के अनुपालन और व्यापक प्रचार प्रसार का जिम्मा भी उन्हें सौंपा गया।

सीओ शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि पहले सीमित संख्या में वाहन थे तो आवागमन में दिक्कत नही होती थी। अब वाहनों की बाढ़ सी आ गई है। इस वजह से जाम की समस्या तो रहती ही है, दुर्घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इसलिए यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी हो गया है। उप यातायात निरीक्षक अनिल ¨सह ने भी रोवर्स रेंजर्स को सुगम यातायात के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में दीपांशी और अभिनीत, स्लोगन में प्रिया और शिवम, निबंध में आभ्या झा और मोहित व भाषण में वंदना और अंकित ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शुक्ल, निर्मला देवी, डा मनोज चौधरी, संतोष पटेल, वंदना श्रीवास्तव, नीलिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी