झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, खिले चेहरे

- दिनभर छाए रहे बादल धान की रोपाई में आने लगी तेजी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 06:04 AM (IST)
झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, खिले चेहरे
झमाझम बारिश से मौसम सुहावना, खिले चेहरे

रायबरेली : शुक्रवार को सुबह झमाझम बारिश हुई। तेज हवा के साथ हुई बरसात से मौसम सुहावना हो गया। लगातार दूसरे दिन भी दिनभर घने काले बादल छाए हैं। इससे किसानों के चहरे खिल उठे। धान रोपाई के काम में तेजी आई है।

कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। लेकिन, दो दिनों से दिनभर बादल छाए हैं। सुबह तेज हवाओं के साथ ही करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। जिससे मुहल्लों की गलियों में जलभराव हो गया। शहर के सोनिया नगर, नया पुरवा, घोसियाना, निराला नगर, अयोध्यापुरी, कैलाशपुरी, प्रकाश नगर आदि मुहल्लों में तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। कई घरों में भी पानी भर गया। वहीं इस बरसात का सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ है। बारिश से अन्नदाताओं ने धान रोपाई की गति बढ़ा दी है। इनसेट-

बैंक में भरा पानी

खीरों : तेज बरसात से सेमरी चौराहे पर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के भवन में पानी भर गया। काफी प्रयास के बाद कर्मियों की मदद से प्रबंधक ने बैंक के अंदर भरे पानी को बाहर निकलवाया। उसके बाद कामकाज शुरू हो सका। प्रबंधक आदर्श दीक्षित ने बताया कि पानी का निकास नहीं है। जिससे दिक्कत हो रही है। बीडीओ ने सफाई कराने का आश्वासन दिया है। नाला बंद, घरों में भर रहा बरसात का पानी

हरचंदपुर कस्बे के रघुवीरगंज बाजार में करीब तीन दर्जन मकान में पानी भर गया है। इसकी वजह नाले की सफाई न होना। नाले का पानी तालाब से होकर लोगों के घरों में भरने लगा है। शिवशंकर मिश्र, सुशील कुमार अवस्थी आदि ने बताया कि करीब शिकायत के बाद भी अफसरों ने नाला नहीं साफ कराया था। लोगों ने दोबारा इसकी सफाई कराने की मांग की है। कच्ची दीवार ढही, मवेशी की मौत

शिवगढ़ क्षेत्र के शिवदयाल खेड़ा मजरे ढ़ोढवापुर में बारिश के कारण तिलकराम की कच्ची दीवार ढह गई। इससे मलबे में श्री राम के दो मवेशी दब गए। इसमें की एक की मौत हो गई। लेखपाल रमेश पटेल और पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जावेद आलम ने मदद का भरोसा दिया।

chat bot
आपका साथी