भ्रूण गिरा गेट पर, महिला हुई फरार

रायबरेली जिला महिला अस्पताल में गर्भपात कराने आई एक महिला का भ्रूण अस्पताल की दहलीज के प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Mar 2019 01:07 AM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2019 01:07 AM (IST)
भ्रूण गिरा गेट पर, महिला हुई फरार
भ्रूण गिरा गेट पर, महिला हुई फरार

रायबरेली : जिला महिला अस्पताल में गर्भपात कराने आई एक महिला का भ्रूण अस्पताल की दहलीज के पास गिर पड़ा। इसके बाद महिला फरार हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

घटना शनिवार की शाम की बताई जा रही है। बताते हैं कि एक महिला पांच माह की गर्भवती थी। पीड़ा होने पर उसे जिला महिला अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी के बाहर गेट पर ही भ्रूण फर्श पर गिर पड़ा। चिकित्सक पहुंचे तो उसमें जान नहीं बची थी। इसके बाद महिला वहां से चली गई। चिकित्सकों ने भर्ती होकर इलाज कराने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रेनू वर्मा का कहना है कि महिला गर्भपात कराना चाहती थी। पहले से भी उसने कुछ दवाएं ली थी, लेकिन गर्भ नहीं गिरा। पीड़ा अधिक होने पर अस्पताल आई थी, लेकिन गेट पर ही बच्चा जमीन पर गिर गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। वहीं शहर कोतवाल अतुल कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी हुई है। जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी